BJP NEWS

BJP की सरकारों में विकास की और कांग्रेस जेएमएम राजद की सरकारों में लूट की होती है चर्चा: बाबूलाल मरांडी

Share
Link copied

 

BJP: मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाजनी प्रथा से लड़ते लड़ते हेमंत सोरेन परिवार ख़ुद ही महाजन बन गया

2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

संकल्प यात्रा के दौरान जरमुंडी विधानसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और राजद की सरकार कमाने में और झारखंड को लूटने में व्यस्त है। हत्या, चोरी अपहरण आम बात हो गई है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने से कहीं ज़्यादा वसूली में व्यस्त है। बिना पैसे के सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होता है।कहा कि राज्य में खनिज संपदा की लूट मची है। सत्ताधारी सोरेन परिवार आदिवासियों की ज़मीन लूटने में व्यस्त है। नाम बदल बदल कर ज़मीन की लूट किया है। उराँव, मुंडा, संथाल आदिवासी को ठगने का कार्य किया है। सोरेन परिवार महाजनी व्यवस्था से लड़ते लड़ते ख़ुद ही महाजन हो गया। इनसे न्याय की उम्मीद बेमानी है।

उन्होंने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के गद्दी से हटाना होगा। कांग्रेस, जेएमएम और राजद, केवल परिवार और पैसे के लिये राजनीति करते हैं। इस सरकार में ना ही रोज़गार मिला और न ही बेरोज़गारी भत्ता।

मरांडी ने कहा कि अटल जी की सरकार में झारखंड अलग राज्य बना, आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय और संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया जबकि शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन बेचने का कार्य किया।कहा भाजपा के शासनकाल में गाँव गाँव तक सड़क, बिजली, नदी नालों पर पुल पुलिया का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा कि सरकार में विकास कि चर्चा होती है जबकि कांग्रेस जेएमएम के सरकारों में लूट की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ग़रीबों को ध्यान में रखकर योजना ला रहे हैं। आवास योजना, किसानों के लिए छः हज़ार रुपए किसान सम्मान निधि और आयुष्मान योजना से इलाज की सुविधा ,कोविड काल में अस्सी करोड़ ग़रीबों के लिए अनाज की व्यवस्था किया। संथाल में दर्जनों योजनाओं पर काम हो रहा है। गंगा नदी पर पुल बन रहा है।

उन्होंने कहा कि निजी आवास बनाने वालों के लिए बालू फ्री करने की माँग सदन में किया था किंतु स्थानीय लोगों को बालू पर पकड़ धर किया जा रहा है और दलालों के माध्यम से बालू दूसरे राज्य भेजा का रहा है। दिल्ली मुंबई वालों को बालू घाट का जिम्मा दे दिया गया है।
उन्होंने लोगों से हेमंत सरकार उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ साथ 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अहवान किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow