Pratul shahdev

छात्र आंदोलन को लेकर BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार और राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

Pratul shahdev

रांची। झारखंड में पिछले 22 दिनों से जारी छात्र आंदोलन को लेकर BJP ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अगर छात्र किताब और कलम छोड़कर आंदोलन के रास्ते पर आने को मजबूर हुए हैं, तो इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि छात्रों की ओर से 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के महाघेराव का ऐलान सरकार की निष्ठुरता का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों का आंदोलन लगातार लंबा खिंच रहा है और सरकार की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, वे आज अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हैं।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश के दूसरे हिस्सों में छात्रों की आवाज सुनाई देती है, लेकिन झारखंड के छात्रों की आवाज और उनकी पीड़ा सुनाई नहीं देती।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब झारखंड के छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, तब राहुल गांधी और राज्य सरकार उनकी समस्याओं को लेकर क्यों हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।

RKDF
advertisement

20 अगस्त को महाघेराव का ऐलान

जाहिर हैं छात्रों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है। आंदोलनकारियों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के महाघेराव की घोषणा की है। बीजेपी ने इस आंदोलन को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि समय रहते छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर संवाद करना चाहिए और समाधान की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।