मतगणना स्थल पर पैरामिलिट्री फोर्स की नियुक्ति हो : BJP

मतगणना स्थल पर पैरामिलिट्री फोर्स की नियुक्ति हो : BJP

Share
Link copied

 

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मांग किया की मतगणना स्थल पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाय ।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की ऐसी सूचना मिली है की मतगणना स्थल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उन पर हमला कराया जा सकता है एवं साथ ही सरकार में शामिल दालों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा मतगणना स्थल पर दंगा फसाद कराया जा सकता है।

इस कारण मतगणना स्थल पर पैरा मिलिट्री फोर्स की नियुक्ति कराना अनिवार्य है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आशंका जताई है कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा में वही अधिकारी /पदाधिकारी लगाए गए हैं जो चुनाव के दौरान सरकार के इशारे पर कार्य कर रहे थे और भाजपा ने इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।
प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow