सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बांटे गए कंबल.

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बांटे गए कंबल.

Share
Link copied

गिरिडीह : डुमरी के घुटवाली में शनिवार को गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो ने सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर गरीब असहाय एवं लाचार लोगों के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नेताजी की जयंती पर आज आसपास के क्षेत्रों के लोगों के बीच कंबल दिया जा रहा है ताकि वे ठंड से अपना बचाव कर सकें।

वहीं गरीब असहाय लोगों में कंबल मिलने से काफी उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर अयोध्या प्रसाद महतो,सत्तार महतो,सुबोध यादव,टहल साव,राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थें।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow