पानी को लेकर परिवारो के बीच खूनी जंग, तीन महिलाये गंभीर रूप से घायल.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश 

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित कुल्हि गांव में पानी को ले कर दो परिवारों के बीच चल रहे विवाद आज खून खराबा का रूप ले लिया जिसमे तीन महिलाये गंभीर रूप से घायल हो कर घटना स्थल पर अचेत हो गयी। कुछ ग्रामीणों की सहायता से 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया , तीनो को एम्बुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात् धनबाद रेफर कर दिया गया। इधर घायल के परिजन के अनुसार घर के सभी सदस्य इट बनाने के के लिए खेत गए हुए थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे तो देखा की घर की तीन महिलाये अचेत पड़ी हुई है। 

घायलों के परिजनों द्वारा निमियाघाट थाने में लिखित आवेदन देते हुए हमलावर पडोसी जानकी तुरी तथा प्रकाश तुरी के खिलाफ सड़क के किनारे लगे सरकारी हैंड पंप से पानी लेने से मना करने तथा मारपीट करने का आरोप लगते हुए न्याय की गुहार लगाया है। वहीं निमियाघाट पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट चुकी है। घायल महिलाओं में सरिता देवी पति मुकेश तुरी, मंजू देवी पति राजेश तुरी, गुलाबी देवी पति स्व ० शनिचर तुरी  शामिल है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow