BOKARO

बोकारो(bokaro) जिले में लड़की को बात नहीं करने पर जान से मारने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

Share
Link copied

BOKARO  : में हो सकती थी दुमका जैसी घटना। दरअसल एक तरफा प्यार का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने रुस्तम अंसारी पर छेड़छाड़ करने बात नहीं करने पर फोटो वीडियो वायरल करने और जेल जाने पर पूरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक के घर में दबिश दी लेकिन आरोपी युवक घर से फरार हो चुका है। पीड़िता और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते हैं। पिछले एक वर्ष से आरोपी युवक पीड़ित छात्रा को पढ़ाई करने जाने के दौरान सड़क पर रोक कर छेड़छाड़ करने का काम कर रहा था।

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।पीड़िता की मां का कहना है की है हम ने आरोपी के मां को जाकर इसकी शिकायत की थी ,लेकिन आरोपी की मां ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उसका कहना था कि आरोपी मेरा कोई नहीं है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 4 बेटियां ही है। आरोपी परिवार हम लोगों को अकेला समझ रहा था। जिस कारण लगातार इस तरह की हरकत आरोपी के द्वारा किया जा रहा था। हम लोगों ने इस मामले को काफी समझाने का प्रयास किया ताकि बदनामी नहीं हो ।लेकिन जब वह कंप्यूटर क्लास करने जा रही थी तो बीच सड़क पर बाइक से रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और बात करने का दबाव डालने लगा। दौरान हुआ वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दे रहा था। जब पानी सर से ऊपर चला गया तो इस मामले की शिकायत थाने में की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow