Bokaro : बोकारो में कार्मेल स्कूल के शिक्षक ने छात्र के हाँथ से रक्षा सूत्र हटाया हंगामा

Bokaro : बोकारो में कार्मेल स्कूल के शिक्षक ने छात्र के हाँथ से रक्षा सूत्र हटाया हंगामा

Share
Link copied

 

Bokaro :  बोकारो जिले क बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल हिंदी मीडियम में एक 9 वी कक्षा का छात्र करन कुमार के साथ शिक्षक द्वारा कलाई में मौलीधगा बांधने के कारण मारपीट किया गया।

 

एवं मौलीधागा को कैंची से काट दिया गया। पीड़ित छात्र खेतकाे गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना पीड़ित छात्र ने अपने परिजनों को दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद छात्र के परिवार वालो के साथ विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता विद्यालय पहुंच कर हंगामा किया।

 

तथा इस घटना को हिंदू विरोधी बताते हुए,आरोपी शिक्षक अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मौके पर उपस्थित बीहीप के धनबाद जॉन विभाग मंत्री विनय कुमार ने बताया कि कार्मेल स्कूल प्रबंधन हिंदुओ के संस्कृति एवं सभ्यता के खिलाफ काम कर रहीं हैं।

 

सिर्फ कलाई में मौलीधागा पहनने के कारण छात्र की पिटाई कर दी गई एवं जबरन मौलीधाग भी कैची से काट कर जमीन में फेंक दिया गया। वहीँ बजरंग दल एवं बीहीप के कार्यकर्ताओं की वार्ता विद्यालय की प्राचार्या जॉयस कुल्लू से साथ हुई जिसमें प्राचार्या ने तत्काल आरोपी शिक्षक क़ो बर्खास्त कर दिया l

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow