Bollywood:-स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद से शादी की:दो हफ्ते पहले फोटो पोस्ट करके दी थी शादी करने की सलाह; अब सुनाई अपनी लव स्टोरी

Bollywood:-स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद से शादी की:दो हफ्ते पहले फोटो पोस्ट करके दी थी शादी करने की सलाह; अब सुनाई अपनी लव स्टोरी

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Fri, 17 Feb 2023 08:23 AM (IST)

Bollywood

Drishti  Now  Ranchi

फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की है।

स्वरा की शादी 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट उन्होंने आज सोशल मीडिया पर किया। 2 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो पोस्ट करके उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी सुनाई।

स्वरा को चाहिए था DDLJ के राज जैसा लड़का
स्वरा भास्कर ने पिछले साल अपनी एक फिल्म के प्रमोशन में कहा था कि उन्हें DDLJ के राज की तरह लड़का पसंद है। उन्होंने कहा था- ‘मैंने छोटी उम्र में शाहरुख की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देख ली थी, तब से ही मैं अपनी जिंदगी में राज को तलाश रही हूं। एक ऐसा इंसान जो शाहरुख की तरह दिखता हो, लेकिन राज हो, लेकिन मुझे ये बात समझने में काफी समय लग गया कि असल जिंदगी में कोई राज है ही नहीं।’

वीडियो के जरिए स्वरा ने अपनी लव स्टोरी सुनाई…

– फहाद और स्वरा की पहली मुलाकात 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी।

– प्रोटेस्ट के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

– मार्च 2020 में फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी पर बुलाया। तब स्वरा ने कहा था कि शूटिंग में बिजी हूं इसलिए आ नहीं पाऊंगी, लेकिन कसम है तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी।

– 2020 से लेकर 2022 तक, इन दो सालों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

– आखिरकार 6 जनवरी को दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत कोर्ट में शादी के पेपर्स दाखिल किए और शादी कर ली।

कुछ दिन पहले मिस्ट्री बॉय के साथ शेयर किया था फोटो
स्वरा ने कुछ दिन पहले एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो एक युवक की बाहों में सिर टिकाए बैठी थीं। इस फोटो के साथ युवक को मिस्ट्री बॉय नाम देकर लिखा था- हो सकता है ये प्यार है। उस समय ये बात क्लियर नहीं हो पाई थी कि स्वरा के साथ ये मिस्ट्री बॉय कौन है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है वो कोई और नहीं बल्कि फहाद ही थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow