बंधुआ मजदूर को चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा रेस्क्यू किया गया.

बंधुआ मजदूर को चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा रेस्क्यू किया गया.

Share
Link copied

गिरिडीह : गावां थाना अंतर्गत डेवटन ग्राम में पश्चिम बंगाल के रह रहे बंधुआ मजदूर को चाइल्ड हेल्पलाइन, गावां पुलिस प्रशासन व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा रेस्क्यू करवाते हुए घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बाबत बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदनीपुर जिला के रहने वाले एक 13 वर्षीय किशोर गोविंद राम को गांव के सत्यनाराण रविदास द्वारा लॉक डाउन के समय से ही अपने घर में रख कर मजदूरी का कार्य करवाया जा रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने गावां पुलिस प्रशासन व चाइल्ड हेल्पलाइन को दी।

सूचना के तत्पश्चात कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के मदद से गोविंद को गावां थाना लाया गया। जहां से कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसे चाइल्ड हेल्पलाइन के लोगांे को सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर उपस्थित चाइल्ड हेल्पलाइन के गूंजा देवी ने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गोविंद को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी। मौके पर सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार, भीम चैधरी, शिव शक्ति सहित कई लोग उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow