Campaign against Hazaribagh DFO Maun Prakash

हजारीबाग DFO मौन प्रकाश के खिलाफ मोर्चा: झामुमो नेता शंभूलाल यादव ने लगाए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

रुपेश / हज़ारीबाग  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग: पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ (DFO) मौन प्रकाश के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव को ज्ञापन सौंपकर मामले की किसी स्वतंत्र और वरिष्ठ अधिकारी से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शंभूलाल यादव ने आरोप लगाया है कि विभागीय पत्रांक 3109 के जरिए बिना किसी निष्पक्ष जांच के डीएफओ को बचाने और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस पत्रांक को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में दर्ज कराई थी शिकायत

मामले की जानकारी देते हुए झामुमो नेता ने बताया कि उन्होंने 30 दिसंबर 2025 को ही मुख्यमंत्री सचिवालय में डीएफओ के खिलाफ वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद विभाग द्वारा मांगे गए शपथपत्र को भी उन्होंने 29 जून 2026 को जमा कर दिया था।

यादव का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद विभाग ने 4 अगस्त 2026 को पत्र जारी कर साक्ष्यों की कमी का हवाला दिया, जो पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की ओर इशारा करता है।

RKDF
advertisement

पार्क निर्माण में घपले और मजदूरों के शोषण का आरोप

शिकायत में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे पार्क निर्माण कार्यों में व्यापक धांधली का दावा किया गया है। शंभूलाल यादव के अनुसार:

निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

साक्ष्य के तौर पर 14 जुलाई और 9 सितंबर के जियो-टैग (Geo-Tagged) फोटो विभाग को सौंपे गए हैं।

मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है।

योजना का काम धरातल पर पूरा किए बिना ही सरकारी राशि की निकासी कर ली गई और शिकायत के बाद मामले को छिपाने के लिए आनन-फानन में दिखावटी काम कराए जा रहे हैं।

पारदर्शी जांच की मांग

झामुमो नेता ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाए, जिसमें शिकायतकर्ता को गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत करने का पूरा मौका मिले। उन्होंने जांच प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now