Chaibasa News :- गोलीबारी और मुठभेड़ PLFI मामले से जुड़े तीन उग्रवादी गिरफ्तार , एके 47 रायफल भी बरामद

Chaibasa News :- गोलीबारी और मुठभेड़ PLFI मामले से जुड़े तीन उग्रवादी गिरफ्तार , एके 47 रायफल भी बरामद

Share
Link copied

Chaibasa News

Drishti  Now Ranchi

मुठभेड़ और गोलीबारी की घटना में शामिल पीएलएफआइ के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव थाना क्षेत्र के किता गांव में पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू अपने दस्ता सदस्यों के साथ घूम रहा है| जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान किता गांव में दो संदिग्ध मोटरसाइकिल आते देखा| फिर उसे उसे रुकने का इशारा किया तो, पुलिस को देख दोनों मोटरसाइकिल पर सवार भागने लगे| जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया गया. लेकिन एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति भागने में सफल रहा| जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को पकड़ा गया. बता दें कि मोटरसाइकिल पर सवार सभी शख्स उग्रवादी थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार उग्रवादियों में लोकी सांडीपूर्ति, बिरसा डहंगा और सुखराम सांडी पूर्ति शामिल है| उनके पास से एक एके 47 रायफल, जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया गया है|

एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को बताया कि गुप्त आसूचना मिली कि बंदगांव थाना क्षेत्र के किता गांव में पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू अपने दस्ता सदस्यों के साथ भ्रमणशील है। सूचना के बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने दो संदिग्ध बाइक को आते हुए देखा, रुकने का ईशारा करने पर पुलिस को देखकर दोनों बाइक सवार व्यक्ति भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर पकडने का प्रयास किया गया लेकिन एक मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्ति भागने में सफल रहा तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ाए गए व्यक्तियों में 17 जनवरी को करिका गांव में गोलीबारी की घटना में शामिल होने और 21 जनवरी को हुवांगडिह में हुए पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहने की बात को भी स्वीकार किया। साथ ही अन्य उग्रवादी घटनाओं में भी शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। इनकी निशानदेही पर हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि लोकी सांडीपूर्ति पर सात, बिरसा डहंगा के खिलाफ चार और सुखराम सांडीपूर्ति पर तीन मामले दर्ज है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow