रांची सहित पूरे झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी आंशिक राहत

रांची : रांची में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में अधिकतम तापमान 32-36°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21-23°C के करीब रहेगा। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछार पड़ सकती है। हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की आशंका है।
झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो दक्षिणी और मध्य झारखंड (रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा आदि) में गरज-चमक के साथ बारिश की अच्छी संभावना। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी और पूर्वी भाग (देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो) में आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर छिटपुट बारिश या बिजली चमकने की संभावना। पश्चिमी भाग में गर्मी थोड़ी अधिक रहेगी, लेकिन कहीं-कहीं बारिश से राहत मिल सकती है।
IMD चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कई जिलों में आज और अगले कुछ दिनों तक Thunderstorm के साथ Lightning और Gusty Winds (40-50 kmph) की चेतावनी जारी की गई है। कल (31 मई) को मौसम इसी तरह बना रह सकता है, तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

















