जयराम महतो बड़कागांव के बदलाव मे करेगे संकल्प महासभा,8 सितंबर को टाइगर महासभा को करेंगे संबोधित

जयराम महतो बड़कागांव के बदलाव मे करेगे संकल्प महासभा,8 सितंबर को टाइगर महासभा को करेंगे संबोधित

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sat, 07 Sep 2024 02:22 PM (IST)

टाइगर जयराम महतो बड़कागांव के बदलाव संकल्प महासभा में 8 सितंबर को दहाड़ेंगे:

जयराम महतो बड़कागांव के बदलाव मे करेगे संकल्प महासभा,8 सितंबर को टाइगर महासभा को करेंगे संबोधित
Change Resolution Mahasabha of Jairam Mahato Barkagaon

बड़कागांव :- बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में 8 सितंबर को जेबीकेएसएस सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो बदलाव संकल्प महासभा में दहाड़ेंगे। महासभा को लेकर स्थानीय नेताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया गया। इसके अलावा करमा महोत्सव आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह का करमा महोत्सव बड़कागांव की धरती पर पहली बार होगी। झारखंडी संस्कृति करमा महोत्सव में नजर आएगा। 50000 की जनसंख्या जुटान का लक्ष्य है….

इसके लिए क्षेत्र में काफी जोर-शोर से प्रचार प्रसार की जा रही है। ऐतिहासिक कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील किया गया है। लोगों ने कहा कि झारखंड के युवा दिलों का धड़कन टाइगर जयराम महतो को सुने और बडकागांव क्षेत्र के विस्थापन उद्योग और स्थानीय लोगों के साथ जो उपेक्षा हो रही है उन तमाम हक अधिकार के लिए ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाएं। अवलोकन के दौरान सक्रिय सदस्य बालेश्वर कुमार विकास कुमार महतो राकेश मेहता जानिसार आलम राज किशोर चौधरी अशोक महतो राजेंद्र महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।उक्त आशय की जानकारी जिला महामंत्री मो जालीसार अहमद ने प्रेस विज्ञपति जारी कर दी।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow