ED आफिस जाने से पहले CM हेमन्त ला छलका दर्द ।

ED आफिस जाने से पहले CM हेमन्त ला छलका दर्द ।

Share
Link copied

CM हेमन्त सोरेन न्यूज़

ED दफ्तर जाने से पहले आज छलका मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का दर्द । उन्होंने कहा की क्या गिट्टी और बालू से 1000 करोड़ रुपये का घोटाला किया जा सकता है । उन्होंने कहा की  आज मुझे ED के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है.

जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते। कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए। मैं CM हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं जबकि ये भागने का  काम वयापारी लोगो का है । झारखंड CM हेमंत सोरेन आज काफी दुखी नजर आये उनका बॉडी लैंग्वेज कल की तरह नहीं था । आज वे  ढीले नजर आए ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow