Congress launches nationwide campaign over Ram Mandir donation controversy; will seek answers from the Central Government and the Trust.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, केंद्र सरकार और ट्रस्ट से मांगेगी जवाब

Share
Link copied
Congress launches nationwide campaign over Ram Mandir donation controversy; will seek answers from the Central Government and the Trust.
Congress launches nationwide campaign over Ram Mandir donation controversy; will seek answers from the Central Government and the Trust.

नई दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार से देशभर में संवाददाता सम्मेलनों की दो दिवसीय श्रृंखला शुरू करने का ऐलान किया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंदिर ट्रस्ट से जवाबदेही की मांग उठाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट पर चंदा और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

RKDF
Adv

रमेश ने यह भी कहा कि मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का चयन केंद्र सरकार की देखरेख में हुआ था, इसलिए ट्रस्ट से जुड़े किसी भी विवाद की नैतिक जिम्मेदारी सरकार की भी बनती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

कांग्रेस के अनुसार, 10 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत चंडीगढ़, जम्मू, लखनऊ, कानपुर, चेन्नई और कोयंबटूर समेत कई शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इन संवाददाता सम्मेलनों में ट्रस्ट की जवाबदेही, कथित वित्तीय अनियमितताओं और केंद्र सरकार की भूमिका जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।

पार्टी का कहना है कि अगले दो दिनों में यह अभियान देश के 50 से अधिक शहरों तक पहुंचाया जाएगा, जहां जनता के बीच भी इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।