कांग्रेस के नेता लोग केंद्र सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है - राजेश ठाकुर

कांग्रेस के नेता लोग केंद्र सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है – राजेश ठाकुर

Share
Link copied

हँसडीहा/अभिषेक कुमार “प्रफुल्ल”
केंद्र सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी नीतियों सहित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को दुमका जिले के हंसडीहा में जनजागरण अभियान चलाया। इस जनजागरण अभियान में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका सिंह पांडेय व बंधु तिर्की सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। हंसडीहा के गांधी चौक में आयोजित जनजागरण अभियान में हजारों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कुरमाहाट चौक पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य नेताओं का स्वागत किया। हंसडीहा पहुंचने पर राजेश ठाकुर ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी चौक के निकट जनसभा भी की गयी। मौके पर विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि जनजागरण अभियान को लोगों का मिल रहा समर्थन यह बताने के लिए काफी है कि देश के लोग मोदी शासनकाल में परेशान हो चुके हैं।

इन्हे भी पढ़े :- संथाल परगना उपराजधानी दुमका का विस्तार करेगा प्रखंड से पंचायत स्तर तक : कलवार समाज

जनता जाग चुकी है अब हिन्दू-मुस्लिम के सहारे देश के बागडोर पर कब्जा जमाना मुश्किल है। विधायक दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि जनता का मोदी सरकार से मोह भंग हो रहा है। सरसों तेल हो या सब्जी महंगाई की मार से सभी लोग परेशान हैं। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि इस जनांदोलन में हंसडीहा में माचिस की तिली से आग पकड़ा दी गई है जो आने वाले वक्त में दिल्ली में शोला के शक्ल में दिखेगा। प्रदीप यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग तीन कृषि कानून को किसानों के हित मे बता रहे रहे तो, उन्हें आज यह भी बताना चाहिए कि कानून को वापस लेने के पीछे क्या वजह रही। कार्यक्रम में कांग्रेस के दुमका जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह व रामदिवस जायसवाल सहित पार्टी के कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इन्हे भी पढ़े :- भाकपा के कार्यालय सचिव सह जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल रांची में ड्रग कंट्रोल ऑफिस में जब्त नशीली दवाइयों एवम नकली दवाइयों के सैम्पल की चोरी कंप्यूटर में छेड़छाड़ को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की मिलीभगत का परिणाम बताया

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow