कोलेबिरा में कोरोना विस्फोट, एक ही व्यवसाई परिवार के दस लोग निकले कोरोना पॉजीटिव.

कोलेबिरा में कोरोना विस्फोट, एक ही व्यवसाई परिवार के दस लोग निकले कोरोना पॉजीटिव.

Share
Link copied

सिमडेगा : बाहर से आए हॉकी खिलाड़ी के साथ ही मुख्यालय व प्रखंड से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से जिले वासियों में दहशत का माहौल। बाहर से आए खिलाड़ियों में भी कोरोना हावी दिखा जहाँ 12 खिलाड़ियों को कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद चैंपियनशिप स्थगित करना पड़ा, वहीं दुसरी तरफ सिमडेगा के कोलेबिरा से एक हीं परिवार के 10 लोगों को कोरोना पाॅजिटिव आने से जिले में एकबार फिर हडकंप मच गई है।

सिमडेगा के कोलेबिरा में एक ही परिवार के दस लोग निकले कोरोना पॉजीटिव। कोलेबिरा टाउन के एक हार्डवेयर स्टोर संचालन का पहले पाॅजिटिव रिपोर्ट आया। इसके बाद उनके परिजनों की जांच की गई तो परिवार के नौ और लोग कोरोना पॉजीटिव मिले। अचानक हुए कोरोना विस्फोट से स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया है।

स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन पी के सिन्हा का कहना है कि दुकान संचालन का पाॅजिटिव मिलना चिंताजनक है। अब स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रही है जिससे इनका जांच कर कोरोना चैन को तोड़ा जा सके। कोलेबिरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow