मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नवप्रोन्नत संयुक्त सचिवों की शिष्टाचार मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झा०प्र०से०) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सरकार की जनहित, सुशासन एवं विकासात्मक योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नवप्रोन्नत अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा राज्य के विकास को गति देने में सहयोगी बनेंगे। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव Avinash Kumar भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नवप्रोन्नत अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की एवं गीतांजलि शामिल थे।

















