The havoc of high speed was seen in Adityapur, bike rider going to duty was crushed to death by Kohaiva.

CRIME : रांची में दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद युवक को मारी गोली अस्पताल शिफ्ट

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CRIME : राजधानी रांची इन दिनों दुर्गोत्सव में लीन है। चारों ओर लोगों का आना-जाना चालू है। इसी बीच अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शहर में 12 सौ से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जिले के एसपी और डीसी खुद देर रात से लेकर बहले सुबह तक घूम रहे हैं फिर भी अपराधी गोलीबारी कर निकल जा रहे हैं। ऐसी ही गोलीबारी की घटना मंगलवार को अहले चार बजे से पांच बजे के बीच हुई है। जहां शहर के किशोरगंज में अपराधियों के एक युवक को गोलीमार कर घायल कर दिया।

राजधानी में दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. रांची के किशोरगंज इलाका व्यस्तम इलाको में एक है और अपराधियों की दुस्साहस देखिये इस भीड़ भाड़ वाली जगह पर विक्की नामक एक व्यक्ति पर उन्होंने गोली चला दी. गोली उसके पेट में लगी है. वो तो स्थानीय लोगों के प्रयास से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इसी बीच वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो हो गये.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली बारी में घायल युवक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों की ओरे से चलाई गोली उसके पेट में लगी है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की घटना जिस जगह पर हुई है वह कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। गोली मारने वाले अपराधी तीन की संख्या में थे। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। आस पास मौजूद कुछ स्थानीय गोली की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ही मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद घायल पंकज को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।

पुलिस की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज नाम युवक दुर्गापूजा पंडाल देख कर घर लौट रहा था। वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 का रहने वाला है। पंडाल देख कर घर लौटने के दौरान किशोरगंज चौक के पास तीन की संख्या में अपराधियों ने घेर लिया। इसके बाद बहस होने लगी। अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि पंकज की कुछ दागी किस्म के युवकों से चार दिन पूर्व मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद पंकज को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस को आशंका है कि जिन लोगों से पूर्व में पंकज की लड़ाई हुई थी, उन्हीं लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस और सुखदेव नगर थाने की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए साथ में छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता के अनुसार अपराधियों की पहचान हो चुकी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share via
Share via