Crucial hearing in the Supreme Court today regarding the Ram Mandir offering matter; four petitions, including one seeking a CBI probe, will be heard.

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, CBI जांच समेत चार याचिकाओं पर होगी सुनवाई

Share
Link copied
Crucial hearing in the Supreme Court today regarding the Ram Mandir offering matter; four petitions, including one seeking a CBI probe, will be heard.
Crucial hearing in the Supreme Court today regarding the Ram Mandir offering matter; four petitions, including one seeking a CBI probe, will be heard.

नई दिल्ली: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इस मामले पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ एक साथ चार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

RKDF
Adv

याचिकाओं में मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और उससे जुड़े कथित वित्तीय दुरुपयोग की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है। इनमें दो अलग-अलग याचिकाओं में मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है।

वहीं, एक अन्य याचिका में सीबीआई की विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर जांच कराने, मामले से जुड़े सभी सबूतों को सुरक्षित रखने तथा मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन का फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी अनुरोध किया है कि पूरी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

सोमवार को होने वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट इन सभी मांगों पर प्रारंभिक विचार करेगा। इस मामले के संभावित प्रभाव को देखते हुए देशभर की निगाहें अदालत की कार्यवाही और उसके फैसले पर टिकी हुई हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।