उपायुक्त ने कोविड हेल्पलाइन सेंटर व जिला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण.

उपायुक्त ने कोविड हेल्पलाइन सेंटर व जिला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण.

Share
Link copied

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कोविड हेल्पलाइन सेंटर व जिला कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर की गई व्यस्थाओं व क्रियाकलापों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा हेल्पलाइन सेंटर से दी जा रही सुविधाओं व कोरोना संक्रमण के रोकथाम, और इनसे जुड़ी दी जा रही विभिन्न जानकारियों से अवगत हुए।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड हेल्पलाइन सेंटर को 24×7 एक्टिव रखने के साथ लोगों के समस्याओं का समाधान ज्यादा से ज्यादा हो सके इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि लोगों के समस्याओं का निराकरण करना सभी की प्राथमिकता हो और हर संभव प्रयासरत रहे कि हेल्पलाइन नंबर 9031498011 या 8580271236 आने वाले फोन कॉल की समस्या का समाधान या पूछे गए सवालों का जवाब उन्हें सही व संतुष्ट तरिके से दे, ताकि हेल्पलाइन सेंटर की सार्थकता सिद्ध हो।

इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन वाले मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया से प्राप्त हो रही शिकायतों के समाधान के अलावा कोविड संक्रमित मरीजों से नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि गंभीर लक्षण होने पर तत्काल उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सके।

हेल्पलाइन सेंटर 24×7 रहें एक्टिव : उपायुक्त
इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियो को निर्देशित किया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा का ख्याल रखते हुए बिना लापरवाही के आपसी समन्वय के साथ कार्य करे, ताकि हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से लोगों को आवश्यक सभी उपलब्ध सुविधाओं व उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इस दौरान उपरोक्त के अलावे नजर उपसमाहर्ता श्री परमेश्वर मुंडा, गोपनीय प्रभारी श्री विवेक कुमार एवं संबंधित कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow