DHANBAD

DHANBAD: संजीव सिंह ने कोर्ट में आवेदन दाखिल कर इच्छा मृत्यु देने की गुहार लगाई

Share
Link copied

DHANBAD : झारखण्ड के धनबाद जिले के झरिया से  पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट  से बड़ा ही हैरान कर देने वाली अर्जी लगाई है . उन्होंने कोर्ट से से कहा कि इलाज के लिए नहीं भेज सकते तो मुझे इच्छा मृत्यु की इजाजत दे। संजीव सिंह अप्रैल 2017 से जेल में बंद हैं। अभी 11 जुलाई से एसएनएमएमसीएच में भर्ती हैं। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर राहत देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद संजीव सिंह ने मंगलवार को कोर्ट में आवेदन दाखिल कर इच्छा मृत्यु देने की गुहार लगाई है। कोर्ट को दिए आवेदन में संजीव के अधिवक्ता मो जावेद ने कहा है कि बेहतर इलाज उनका संवैधानिक अधिकार था, परंतु उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है। वह 14 दिन से इस एसएनएमसीएच में जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow