dhanbad

Dhanbad: धनबाद जिले में भीषण आग से एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत

Share
Link copied

Dhanbad: झारखण्ड के धनबाद जिले में एक परिवार के तीन लोगो की कहानी ख़त्म हो गयी। यह वाक्या हुआ जब दीपावली के दूसरे दिन जब पुरे झारखण्ड में दीपो से उजियारा हो रहा था उसी वक्त एक परिवार अँधेरे में समा गया। दरअसल केंदुआडीह थाना के केंदुवाबाजार स्थित  जेवर पट्टी मे सुमित एस के जनरल स्टोर के घर में भीषण आग लग गई। दुकान के ठीक ऊपर दुकानदार का पूरा परिवार रहता था।आग दुकान से पहली मंजिल तक जा पहुँचा।आग के धुंए से परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। घर के अंदर आधा दर्जन महिला पुरुष फंस गये।आग लगने की जानकारी पाकर सेकड़ो लोग मौके पर जुट गए। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी अपने स्तर से बचाव कार्य मे जुट घर मे फंसे परिवार के सदस्यों को निकालने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगो ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दिया।दुकान से सटे अन्य दो घर तक आग पँहुच गया। हालांकि आग पहुँचने से पहले दुकान से सटे घर वालो को घर खाली करा दिया गया।
सूचना पाकर दो दमकल वाहन,पुलिस और कई एम्बुलेंस मौके पर पँहुच गई। संकरी सड़क के अंदर दुकान होने के कारण दमकल को घटनास्थल तक पहुँचने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के क्रम में दमकल कर्मी घर मे फंसे सात लोगो को निकालने में सफल रहे। आधा दर्जन लोग घटना में घायल हुए। वही दो महिला समेत तीन लोग काल के गाल में समा गए। घायलों और बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow