डॉ. विजय कृष्ण मामला हत्या या आत्महत्या सरकार स्पष्ट करें : डॉ प्रणव कुमार बब्बू

Share
Link copied

पिछले 7 अक्टूबर को संथाल परगना के गोड्डा जिले में पदस्थापित सरकारी चिकित्सक डॉ. विजय कृष्ण श्रीवास्तव जी की हत्या या आत्महत्या का मामला अभी तक रहस्य ही बना हुआ है. उन्हें पिछले छह माह से सरकार द्वारा वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा था और वे आर्थिक और मानसिक दृष्टिकोण से काफी परेशान-प्रताड़ित थे. अबतक सरकार और प्रशासन ने इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रणव कुमार बब्बू ने आवाहन किया है कि लोग सामने आए और लोगों का कर्तव्य और जिम्मेवारी भी है की
इस मामले को सामने लाकर सरकार पर इस बात का दबाव बनाये कि वह डॉ. श्रीवास्तव की आत्महत्या अथवा हत्या की सच्चाई को पारदर्शिता के साथ सामने लाये और इस मामले में जिम्मेदार सभी लोगों पर सख़्ती से कानूनी कार्रवाई करें.
उन्होंने लोगों से अपील की है कि इसके लिए दिनांक 14 अक्टूबर 2020, बुधवार को अपराहन 4:30 बजे मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के पास हम लोग 1 घंटे के सांकेतिक धरना एवं कैंडल मार्च का आयोजन में आए और इसके लिए आप सभी अपनी-अपनी सहमति दें एवं निश्चित रूप से धरना स्थल पर आने की कृपा करें. साथ ही जीवन के अंतिम क्षण तक बिना किसी भेदभाव के जनहित के प्रति समर्पित स्वर्गीय डॉ. श्रीवास्तव को अपनी श्रद्धांजलि दें और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow