IMG 20201031 WA0020

डुमरी पुलिस नें अवैध कोयले से लदे 4 ट्रकों को पकड़ा.

Giridih, Dinesh.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : डुमरी पुलिस ने शनिवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयले से लदे 4 ट्रकों को पकड़ कर थाना ले आई। बताया जाता है कि डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह को यह सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के रानीगंज से कुछ अवैध कारोबारियों द्वारा अवैध कोयले को ट्रक के माध्यम से जीटी रोड होते हुए बनारस कोयला मंडी भेजा जा रहा है। सूचना की समपुष्ठता होने पर डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया तथा डुमरी के एनएच 2 से चारों  अवैध लदे ट्रकों सहित उनके चालक व सह चालको को डुमरी थाना ले आया गया।

फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है तथा समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज  नही किया जा सका था।इधर मामला खनन से जुड़े होने कारण गिरीडीह खनन पदधिकारी भी डुमरी थाना पहुच चुके है।

Share via
Share via