कोरोना काल में यश कुमार ने खुद बनाया काढ़ा, बताया कोरोना का है रामबाण इलाज.

कोरोना काल में यश कुमार ने खुद बनाया काढ़ा, बताया कोरोना का है रामबाण इलाज.

Share
Link copied

कोरोना महामारी ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है, जिसके बाद सब लोग अपने घरों में बंद हैं। इस महामारी की वजह से इन दिनों फ़िल्म स्टार भी घरों में कैद हैं, और वे अपने अंदाज में ये वक़्त बीता रहे हैं। ऐसे में आज के दौर में स्वस्थ रहना सबों के लिए एक चैलेंज है, जिसके लिए भोजपुरी सुपर स्टार यश कुमार ने एक घरेलू नुस्खा बताया है। यश कुमार का मानना है कि वर्तमान दौर में लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम 2 वक़्त काढ़ा पीना चाहिए।

यश कुमार ने इसकी विधि भी बताई है। यश कुमार ने बताया कि काढ़ा बनाने के लिए अदरक, लौंग, अजवाइन, शहद, काली मिर्च या काली मिर्च का पाउडर, तुलसी और काला नमक की जरूरत होती है। इसके बाद हमें जितना काढ़ा बनाना है, उतना पानी लेते हैं। उसमें अजवाइन एक चम्मच डालते हैं। फिर 6 -7 लौंग और अदरक स्वाद अनुसार लेते हैं। उसको कूट कर पानी में डालना है। उसमें काली मिर्च आधा चम्मच और तुलसी भी डालते हैं। बाद में हम काला नमक डालते हैं, जो पेट में गैस नहीं बनने देता है। उसके बाद हम इसे 15 से 20 मिनट पकाते हैं उसके बाद काढ़ा पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाता है। फिर ग्लास में शहद डालकर उसमें ये काढा डाल देते हैं। और यह पूरी तरह तैयार हो जाता है।

इस तरह से यह रामबाण काढ़ा आपको कभी बीमार नहीं होने देगा। इसलिए हम आपने चाहने वालों और अपने फैन्स से अपील करेंगे कि वे इस काढ़ा को अपने जीवन में शामिल करें। गौरतलब है यश कुमार भोजपुरी फिल्मों के सबसे व्यस्ततम अभिनेताओं में से एक हैं यश कुमार की पारो,राखी,देहाती बाबू,बेटी नंबर वन सहित दर्जनों फिल्मे रिलीज होने वाली है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow