ed new

हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकर अभिषेक प्रसाद पिंटू पहुचे ED ऑफिस पूछताछ शुरू

रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू रांची स्थित ED दफ़्तर पहुंचे, पिंटू को एक अगस्त को ही ईडी ने समन दे कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दो दिनों तक पिंटू ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे, फिलहाल अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू से ईडी कार्यालय में पूछताछ शुरू कर दी गई है। ईडी की नोटिस के मुताबिक, एक अगस्त को ही अभिषेक को रांची के जोनल आफिस में उपस्थित होना था. राज्य में अवैध माइनिंग व टेंडर मैनेज कर अवैध कमायी से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के केस में अभिषेक श्रीवास्तव से ईडी पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि ईडी ने 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभिषेक श्रीवास्तव का नाम सामने आया था. इसके बाद ही ईडी ने अभिषेक श्रीवास्तव को नोटिस भेजने का फैसला लिया था. ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, अबतक राज्य में साहिबगंज के इलाके में ही 100 करोड़ से अधिक की अवैध कमायी का मामला केवल खनन के जरिए होने की बात सामने आयी है. ईडी ने बताया था कि तत्कालीन खान सचिव के पास से जब्त 19.76 करोड़ में बड़ा हिस्सा कई राजनेताओं और ब्यूरोक्रेट्स से जुड़ा था.मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव के नाम पर साहिबगंज के पाकुड़िया में भी माइनिंग लीज आवंटित हुई थी, हालांकि यह बताया जाता है कि यह लीज पूर्ववर्ती सरकार के दौरान आवंटित हुआ था.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via