DHANBAD

DHANBAD: सरकारी शराब दुकान में काम करने वाले कर्मियो को तीन महीने नही मिल रहा वेतन, सिंडिकेट कार्यालय में प्रदर्शन,

Share
Link copied

 

DHANBAD  : धनबाद जिले में संचालीत सरकारी शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मी,सेल्समेन को पिछले तीन माह से वेतन भुगतान नही किया जा रहा है।तीन महीने से वेतन नही मिलने से शराब दुकान में काम करने वाले कर्मियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
आज बकाये वेतन की भुगतान की मांग को लेकर विनोद बिहारी महतो चौक में जिले में संचालीत सभी शराब दुकान के कर्मी जमा हुए।
विनोद बिहारी महतो चौक समीप सिंडिकेट कार्यालय में बकाये वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।वही कुछ देर के लिये कर्मी आपे से बाहर होने पर हंगामा भी किया। वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मियो के साथ कार्यालय में वार्ता चल रही है। वार्ता सकारात्मक नही होने पर रणनीति के तहत आगे आंदोलन करने की बात कर्मियों ने कह रहे है।
वही शराब दुकान में काम करने वाले कर्मियों ने कहा कि तीन महीने से वेतन नही दिया जा रहा है।जिससे उनलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्ता में अब तक कोई ठोस जवाब नही मिला है।आगे रणनीति बनाकर आंदोलन करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow