राष्ट्रीय एकता अभियान का ईद मिलन समारोह आयोजित (eid milan party)

राष्ट्रीय एकता अभियान का ईद मिलन समारोह आयोजित (eid milan party)

Share
Link copied

 

रिपोर्ट : विजय दत्त पिंटू

Eid Milan party

सभी धर्मों के समाज के सभी वर्गों के लोग हुए सम्मिलित

रांची : 9 मई को बिहार क्लब कचहरी रोड रांची के प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय एकता अभियान (झारखंड प्रदेश) के तत्वावधान में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय एकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सहाय ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय एकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित थे, एवं अतिथि के रूप में सांसद गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर, पंडित रामदेव, हाजी मुख्तार अहमद, फादर महेंद्र तिगा, अजय तिर्की, प्रेम शाही मुंडा, एसएस अख्तर,भाजपा नेता एवं अधिवक्ता डॉ प्रणव कुमार बब्बू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, कमलेश महतो, विनय सिन्हा दीपू, दीपक लाल, सुरेंद्र सिंह, राजन वर्मा, खुर्शीद हसन रूमी, रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा गोपू एवं शहर काजी कारी जान मोहम्मद उपस्थित थे।

सीए सुमन कुमार के बहन और पत्नी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर (ED Office) बुलाया गया
समारोह का संचालन राष्ट्रीय एकता अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष अकीलुर्रहमान ने किया।
सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों एवं सम्मानित लोगों को राष्ट्रीय एकता अभियान के सैयद निहाल अहमद के द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संस्था बहुत पुरानी है जो बीच में किसी कारणवश शिथिल पड़ गया था उसे फिर से हम लोग आज की परिस्थिति को देखते हुए निश्चित रूप से आगे बढ़ाएंगे जिसमें हम सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर सद्भाव एवं भाईचारा बनाते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करेंगे ताकि लोगों के बीच अमन-चैन बना रहे।

पूजा (pooja) सिंघल के पति अभिषेक झा से ईडी ने की पूछताछ
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय ने अपने संबोधन में बतलाया कि यह संस्था पूरे भारतवर्ष में अपना विस्तार करेगी एवं भाईचारा एकता और अखंडता पर जोर देते हुए देश के हालात पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए इस तरह के संगठनों के जरूरत पर बल दिया।
इसके उपरांत सभी लोगों ने बीते हुए पर्व सरहुल, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा, चैती महा छठ, ईस्टर, गुड फ्राइडे एवं ईद सकुशल बीत जाने पर आपस में गले मिले और जलपान ग्रहण किया एवं आने वाले पर्व त्योहारों को सकुशल बनाने का संकल्प लिया।

पूजा सिंघल मामला ED की कारवाई में लगभग 300 करोड़ की सम्पत्ति मिली है निशिकांत दुबे
उपरोक्त समारोह में निजाम अली, मुकेश कुमार, कारी जान मोहम्मद, हाजी हलीम, हाजी माशूक, डॉक्टर असलम, रईस आलम, डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, डॉक्टर मजीद आलम, मासूम गद्दी, हाजी साहेब अली, मुजीब कुरैशी, संजय सहाय, एस अली, लाडले खान, मोहम्मद जहांगीर, विजय दत्त पिंटू, अमितेश वर्मा, जावेद मोहम्मद, जयदीप सहाय, सोनी पांडेय, दिलीप गोप, राजू यादव के अलावे सैकड़ों सर्व धर्म के लोग शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow