फुटबॉल दिग्गज डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन.

Share
Link copied

Team Drishti.

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन हो गया है। उनकी उम्र 60 साल थी। माराडोना के वकील ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें कुछ सप्ताह पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी जहां उनके ब्रेन की सर्जरी हुई थी। इसी महीने की शुरुआत में उनकी ब्रेन सर्जरी करायी गयी थी. उनके दिमाग में खून के थक्के मिले थे. तब यह कहा गया था कि उनकी शराब की लत छुड़ाने का इलाज करवाया गया है.

खेल के सबसे महान खिलाड़ियों में एक में शुमार किए जाने वाले माराडोना ने साल 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत में अहम भूमिका निभायी थी और इसी खिताबी जीत ने उन्हें दुनिया भर के बच्चे-बच्चे के बीच लोकप्रिय बना दिया था. अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने जारी बयान में कहा कि हमारे लीजेंड खिलाड़ी के निधन की खबर सबसे बड़ा दुख है. आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow