सिमडेगा में पहली बार 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए “1st हॉकी सिमडेगा मास्टर कप 2025” का आयोजन

सिमडेगा में पहली बार 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए “1st हॉकी सिमडेगा मास्टर कप 2025” का आयोजन

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

हॉकी की नर्सरी के रूप में विख्यात झारखंड के सिमडेगा जिले में, हॉकी इंडिया की 100वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर, एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हो रही है। हॉकी सिमडेगा द्वारा 40 वर्ष से अधिक उम्र के हॉकी खिलाड़ियों के लिए पहली बार “1st हॉकी सिमडेगा मास्टर कप 2025 (पुरुष)”।का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगी, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

इस टूर्नामेंट में 40 वर्ष से अधिक आयु के वे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 30 सितंबर 1985 को या उससे पहले हुआ हो। यह झारखंड के हॉकी इतिहास में संभवतः पहला अवसर है जब किसी मान्यता प्राप्त हॉकी संघ द्वारा जिला स्तर पर मास्टर खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विजेता टीम को 10,000 रुपये और उपविजेता टीम को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। इच्छुक टीमें अपनी खिलाड़ियों की सूची के साथ हॉकी सिमडेगा के कार्यालय या **एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पंजीकरण करा सकती हैं। पंजीकरण के लिए मनोज कोणबेगी (अध्यक्ष, हॉकी सिमडेगा) 91-9973839163 और पंखरासियूस टोप्पो +91-9973838868 पर संपर्क कर सकते हैं।

खिलाड़ियों को जन्म तिथि सत्यापन के लिए आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस वर्ष केवल 16 टीमें भाग ले सकेंगी, और पंजीकरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा।

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी ने बताया कि जिले में 40 वर्ष से अधिक आयु के कई पूर्व खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने समय में मिट्टी के मैदानों पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें एस्ट्रोटर्फ पर खेलने का अवसर नहीं मिला। कई बुजुर्ग खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने से चोट लगने की आशंका के कारण हिस्सा नहीं ले पाते। इस कमी को पूरा करने के लिए हॉकी सिमडेगा ने इस आयोजन की शुरुआत की है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow