20210323 214115

बिजली चोरी करनें वालों पर हुआ एफआरआई दर्ज.

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखण्ड में अवैध तरीके से बिजली की चोरी सीधे पोल से हुक लगाकर जलाते हुवे पकडे गए हैं। जिसमें वरीय पदाधिकारी राजदेव मेहता के निर्देशानुसार अवैध रूप से विधुत उर्जा चोरी के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत अभियंता, राजदेव मेहता के नेतृत्व मे जहाँ बालूमाथ जेई राजेन्द्र यादव, कन्हैया विद्युत अभियंता एव विद्युत आपूर्ति पर शाखा बलवंत सिंह, संजय लकडा, सारणी विद्युत आपूर्ति इंदु मुंडा जी संयुक्त छापामारी दल एवं बालूमाथ पुलिस बल की उपस्थिति में बालूमाथ थाना अंतर्गत बालूमाथ मेन रोड, मुरपा मोड, एवं बाजार टांड में अवैध रूप से बिजली की चोरी करतें हुवे पकडी गयीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें बिजली विभाग के द्वारा प्राथमिक दर्ज अभियुक्तों के नाम पता के साथ कर ली गयीं है। इन तमाम लोगों पर प्राथमिक दर्ज बालूमाथ थाने पर हो गई है। जई राजेन्द्र ने प्रखंड क्षेत्र के वासियों से अपील की है कि कृपया बिजली का बिल समय पर दे अथवा चोरी न करें।

लातेहार, मो०अरबाज

Share via
Send this to a friend