हजारीबाग में महिला संबंधी अपराध का फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, पुलिस ने विशेष टीम बनाकर की कार्रवाई
हजारीबाग: महिला संबंधी अपराध के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हजारीबाग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों के लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत कटकमसांडी थाना कांड संख्या 194/25, दिनांक 12 सितंबर 2025 के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, तकनीकी और अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए रोशन कुमार, पिता सुंदर राम, निवासी सेक्टर-4, वैशाली, थाना कौशांबी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।

BNS की संबंधित धाराओं में दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कटकमसांडी थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

विशेष टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी दल में कटकमसांडी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक विरजा कुजूर, चालक आरक्षी नंदलाल कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस ने महिला संबंधी अपराध होने के कारण पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है। पीड़िता का नाम, पता अथवा पहचान उजागर करने वाली किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

हजारीबाग में MMDR Amendment Bill के खिलाफ JMM का प्रदर्शन, प्रखंड मुख्यालयों पर जताया विरोध
हजारीबाग। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन कानून, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से शनिवार को…

नई दिल्ली में ‘विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण’ सम्मेलन में झारखंड के वित्त मंत्री ने रखीं राज्य के हितों से जुड़ी मांगें
नई दिल्ली: भारत मंडपम, नई दिल्ली में 18 और 19 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन ‘विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण’…

















