सरकार की योजनाओं का लाभ शिविर लगाकर आवश्यक मंदो को दें : न्यायाधीश.
★ आपकी पसंद
✓ भरोसेमंद खबरें
⚡ ताज़ा अपडेट
सिमडेगा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मुख्य न्यायाधीश कुमार कमल की अध्यक्षता में लीगल सर्विस इंप्रूवमेंट शिविर सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को उनके कक्ष में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा वृद्धा व विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास व मजदूरों को जीविकोपार्जन की व्यवस्था समेत विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम जनों को जागरूक होने की जरूरत है।
30 जनवरी को जिले के सभी प्रखंड कार्यालय व अनुमंडल कार्यालय में लीगल सर्विस इंप्रूवमेंट शिविर लगाया जाएगा। एसडीओ को केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं की पूर्ण जानकारी व सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसडीओ महेन्द्र कुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी योजनाओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी। ताकि लोगों को जानकारी मिले। साथ ही विगत 1 वर्ष में विभाग की उपलब्धियों को भी बताया जाएगा, इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
बैठक में एडीजे मधुरेश वर्मा, सीजीएम आनंद मणि त्रिपाठी, आईटीडीए निदेशक सलन भुईयां, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु बाला, श्रम अधीक्षक पुनित मिजं व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह

















