GM

देश के औद्योगिक विकास में हिंद मजदूर सभा का बड़ा योगदान : GM

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

GM

संजय ओझा दृष्टि न्यूज़ एन के एरिया

डकरा. देश के औद्योगिक विकास में हिंद मजदूर सभा का बड़ा योगदान रहा है.यह संगठन प्रबंधन और ट्रेड यूनियन को पक्ष-विपक्ष के रूप में नहीं मानकर उद्योग के विकास के लिए साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखती है इसलिए एचएमएस देश के कई औद्योगिक क्षेत्र में नंबर-वन ट्रेड यूनियन है.उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कही.वे गुरुवार को डकरा जनता मजदूर संघ कार्यालय में एचएमएस के 75 वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि कोयला क्षेत्र में इनसे जुड़े कई श्रमिक संगठन काम कर रही है और सभी अपना साकारात्मक योगदान कंपनी के लिए दे रहे हैं.

एचएमएस के झारखंड कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद एक स्वतंत्र, स्वालंबी एवं प्रजातांत्रिक केन्द्रीय श्रमिक संगठन की आवश्यकता को महसूस करते हुए बड़े समाजवादी सोंच के नेताओं ने इसका गठन किया.इस संगठन ने हमेशा अपने को सभी राजनीतिक दलों से दूर रखते हुए सिर्फ मजदूरों के कल्याण और उधोग के विकास को प्राथमिकता दी.उन्होनें कहा कि आज का दिन मजदूर और उधोग के सर्वांगीण विकास का शपथ लेने का दिन है.समारोह को गोल्टेन प्रसाद यादव,गुल्फी देवी,चुरामन दास,विकास दुबे, संदीप सिंह छोटू एवं राकोमयू के सुनील कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.

इसके पहले कमलेश सिंह ने महाप्रबंधक को शाॅल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया.दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. अंत में सभी के बीच मिठाई बांटी गई.अध्क्षता गोल्टेन प्रसाद यादव, संचालन डीपी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मंतोष सिंह ने किया.इस अवसर पर मनु सिंह,अजय झा, निर्भय सिंह, उज्वल सिंह, गोलू यादव, जिमी, छोटू बारीक,अजय चौहान, गणेश ठाकुर शर्मा, निरंजन चौबे, प्रकाश उरांव, टुपा महतो,विजय प्रताप सिंह, टेकलाल महतो, चंद्र भूषण सिंह ,बुटन चौहान, फूलचंद मिश्रा, राकेश कुमार, शशिकांत सिंह, आनंद सिंह, सुधीर कुमार चौहान, रविंदर उरांव, निरंजन साव,राजमुनी उरांव, बैजन्ती देवी,ललिता देवी, रतन लोहार, अमृत बाई, पार्वती कुमारी, मोहनी देवी, मीणा देवी, सुकरी देवी, मुनिया देवी, गणेश राम, बिबता मुंडा, मखल गंजू, पर्भु गंजू ,कंचन महतो, संजय राम, किशुन महतो आदि मौजूद थे

Share via
Share via