18+ टीकाकरण का क्रेडिट लेने की होड़ में झारखंड सरकार!

18+ टीकाकरण का क्रेडिट लेने की होड़ में झारखंड सरकार!

Share
Link copied

राँची : झारखण्ड प्रदेश में 18+ युवाओं को किये जा रहे वैक्सीनेशन का क्रेडिट लेने की होड़ मची है। प्रदेश के युवाओं को वैक्सीनेशन के बाद वैक्सीनेशन सेंटर पर मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन का फोटो लगा वैक्सीन कार्ड दिया जा रहा। जिसको लेकर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गयी है। जहां प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसे लेकर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री का दुस्साहस करार देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया केंद्र द्वारा संचालित हो रही है। राज्य सरकार केवल वैक्सीन सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे राज्य सरकार का एजेंडा लोगों के सामने उजागर हो रहा है जिसमे राज्य सरकार केंद्र को सहयोग करना नही चाहती, सिर्फ क्रेडिट लेना चाहती है।

18+ टीकाकरण का क्रेडिट लेने की होड़ में झारखंड सरकार!

वही प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि सवाल क्रेडिट लेने का नहीं है। जब राज्य सरकार 18+ के युवाओं के वैक्सीनेशन का खर्चा वहन कर रही है तो सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री का चेहरा क्यों हो। वही प्रदेश राजद से जब इसपर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उसने अनावश्यक विवाद में ना पड़ने का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। यही नही झारखंड सरकार ने टीकाकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्मित अमृतवाहिनी एप के जरिए राज्य के लोगों को वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया को मंजूरी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow