हजारीबाग डीसी श्री आनन्द ने भारत की राष्ट्रीय एकता में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए श्रधांजलि अर्पित की

Share
Link copied

कुंदन लाल / हजारीबाग

हजारीबाग: लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर समाहरणालय सभागार में हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द की अगुवाई में पटेल जी की तस्वीर पर माल्यर्पण कर कृतज्ञता व्यक्त की । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीसी श्री आनन्द ने समाहरणालय के अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई ।

डीसी श्री आनन्द ने भारत की राष्ट्रीय एकता में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए सभी लोगों को पटेल के आदर्शों को अपनाने की बात कही । इस अवसर पर मौजूद समाहरणालय के अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय एकता का शपथ पाठ किया ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow