घायल जवानों के हाल-चाल लेने मेडिका अस्पताल पहुंची राज्यपाल.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू लोहरदगा में हुए नक्सली हमले में घायल जवानों के हाल-चाल लेने मेडिका अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने इलाजरत जवानों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

घायल जवानों के हाल-चाल लेने मेडिका अस्पताल पहुंची राज्यपाल.

आपको बता दें कि शुक्रवार को लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी और मुठभेड़ के बाद चलाये गए, सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गए IED में हुए विस्फोट के चपेट में 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें लोहरदगा से राँची के मेडिका हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow