HEC PROTEST पुराने ठेकेदारों को किए गए करोड़ों की भुगतान का स्वतंत्र एजेंसियों से जांच कराने की मांग: – रमा शंकर प्रसाद (hec strike)

Share
Link copied

HEC PROTEST

एचईसी कर्मियों के आंदोलन का दूसरा दिन बेहद हंगामेदार रहा

रांची : आज दिनांक 29 अप्रैल दिन शुक्रवार 2022 को एचईसी मजदूर संघ लगातार दूसरे दिन भी मुख्यालय के समक्ष सात माह का लंबित वेतन अविलंब भुगतान करने को लेकर विरोध प्रदर्शन (PROTEST ) किया, संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि ईद से पहले वेतन का भुगतान करें नहीं तो एचईसी मजदूर संघ उग्र आंदोलन की तैयारी करेगी जिससे प्रबंधन को मजबूर होकर इस्तीफा देनी पड़ेगी।

बिजनेस नहीं करे तो क्या भगवा और लंगोट पहन ले : JMM MLA सुदिव्य कुमार सोनू (Hemant Lease Case)
संघ के महामंत्री रमा शंकर प्रसाद ने प्रबंधन को कड़े शब्दों में कहा कि पिछले 1 वर्ष में 271 करोड़ रूपया की वसूली की गई जिसमें मात्र कर्मचारियों एवं अधिकारियों को 34.5 करोड़ रूपया वेतन भुगतान में दिया गया बाकी बचे 236.5 करोड़ रूपया किस मद में खर्च की गई है जैसा कि मालूम हुआ है कि 12 वर्ष पुराने कई ठेकेदारों एवं वेंडरों को करोड़ों करोड़ का भुगतान किया गया और जब भी संघ की ओर से पूछा गया तो, निदेशक वित्त ने हमेशा पैसा ना होने का हवाला देते आई है।

संघ भारत सरकार से मांग करती है कि वर्षों पुराने ठेकेदारों को भुगतान करने का क्या राज है इसकी जांच स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा कराई जाए, जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाए जाएं उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। वहीं संघ के सचिव विकास तिवारी ने कहा कि कारखाने के अंदर दिन प्रतिदिन उत्पादन ना के बराबर हो रही है, जिससे मजदूरों में अस्थिरता बनी हुई है। ज्ञात हो कि उत्पादन में कच्चे माल एवं अन्य सामग्रियों की नहीं होने के कारण यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इसलिए प्रबंधन अविलंब उत्पादन पर ध्यान दें ताकि एचईसी पर आने वाले संकट टल सके। संघ के उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने कहा कि प्रबंधन दो दिवसीय आंदोलन से सतर्क हो जाएं नहीं तो आने वाले समय में अपनी पूरी तैयारी के साथ उग्र आंदोलन करेगी, जिसे प्रबंधन और केंद्र सरकार को घेरने का काम करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow