Helle Lyng, Norwegian journalist, PM Modi Norway

नॉर्वेजियन पत्रकार हेली लेंग के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड: मोदी से सवाल पूछने के बाद विवाद बढ़ा।

Helle Lyng, Norwegian journalist, PM Modi Norway

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डेस्क : नॉर्वे की पत्रकार हेली लेंग स्वेंडसन (Helle Lyng Svendsen), जो Oslo-based अखबार Dagsavisen से जुड़ी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान वायरल हो गईं। अब उन्होंने दावा किया है कि उनके Instagram और Facebook अकाउंट Meta द्वारा सस्पेंड कर दिए गए हैं। उन्होंने इसे “प्रेस की स्वतंत्रता के लिए छोटी कीमत” बताया है।घटना क्या हुई?18-19 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री Jonas Gahr Støre के साथ संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग हुई। ब्रीफिंग समाप्त होने के बाद, जब PM मोदी कमरे से बाहर जा रहे थे, तब हेली लेंग ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा:

“Prime Minister Modi, why don’t you take some questions from the freest press in the world?”

उन्होंने World Press Freedom Index का हवाला दिया, जिसमें नॉर्वे पहले स्थान पर और भारत 157वें स्थान पर है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और भारत में तीव्र बहस छिड़ गई।

भारतीय पक्ष का जवाब

भारतीय दूतावास ने हेली लेंग को आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
MEA के Secretary (West) Sibi George ने बाद में प्रेस ब्रीफिंग में उनके सवालों का जवाब दिया। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, विविधता, न्यायपालिका और संस्थाओं का बचाव किया तथा कुछ NGOs द्वारा फैलाए गए नैरेटिव पर सवाल उठाए।

हेली लेंग का पक्ष

हेली लेंग ने X (Twitter) पर घटना का वीडियो शेयर किया और स्पष्ट किया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मोदी जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि नॉर्वे में प्रेस को सीधे सवाल पूछने की परंपरा है। विवाद के बाद उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और विरोध का सामना किया। कुछ लोगों ने उन्हें “spy” या “foreign agent” तक कह दिया, जिसका उन्होंने खंडन किया।19 मई को उन्होंने X पर पोस्ट कर बताया कि उनके Instagram और Facebook अकाउंट सस्पेंड हो गए हैं। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा

“If you’re trying to reach me on Instagram or Facebook, I would like to let you know I have been suspended from both accounts. It is a small price to pay for press freedom, but I’ve never experienced it before. I hope I will get my accounts back.”

उन्होंने Meta को टैग करते हुए अपील की और कहा कि वे भारतीयों के जवाब देने में देरी होगी।

जाहिर है हेली लेंग Dagsavisen में कमेंटेटर हैं, जो एक छोटा सर्कुलेशन वाला अखबार है। इस घटना के बाद उनका सोशल मीडिया फॉलोअर्स तेजी से बढ़ा। उन्होंने बाद में राहुल गांधी से इंटरव्यू की इच्छा भी जताई।

विवाद का व्यापक प्रभाव

इस  घटना भारत ने प्रेस की स्वतंत्रता, मोदी सरकार की मीडिया नीति और विदेशी पत्रकारों की भूमिका पर फिर से बहस छेड़ गई है। एक तरफ इसे प्रेस फ्रीडम का मुद्दा बताया जा रहा है

दूसरी तरफ कई लोग इसे डिप्लोमेटिक इवेंट में स्टंट या एकतरफा प्रोपेगैंडा मान रहे हैं

नोट: यह रिपोर्ट उपलब्ध सार्वजनिक सूचनाओं पर आधारित है। दोनों पक्षों के बयानों को शामिल किया गया है

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now