जैक बोर्ड की परीक्षा रद्द करे हेमन्त सरकार : दीपक प्रकाश.

जैक बोर्ड की परीक्षा रद्द करे हेमन्त सरकार : दीपक प्रकाश.

Share
Link copied

राँची : कोरोना संक्रमण के प्रभाव व जैक छात्रों की सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने जैक की परीक्षा रद्द करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि देश के लाखों छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से देश के छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

मैं राज्य सरकार से मांग करता हूँ कि झारखण्ड के छात्रों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए JAC बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी थमा नहीं है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार देश को इस विकराल समस्या से निजात दिलाने हेतु दिन रात एक कर लगे हुए हैं। कोरोना संक्रमण का असर कई बच्चों पर भी देखा गया है।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इस आपदा में बच्चों की सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। परीक्षा होने से बच्चों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका होगी। उन्होंने कहा कि सूत्र कह रहे हैं तीसरा वेब बच्चों पर सबसे ज्यादा असर डाल सकता है, ऐसे में इस संक्रमण के दौरान किसी भी प्रकार का ऑफलाइन परीक्षा कराना संभव नहीं है। जैक बोर्ड भी सीबीएसई के आधार पर बच्चों को मूल्यांकन कर परीक्षा में पास कर सकती है। जैक बोर्ड को सीबीएसई की मदद लेनी चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow