hemant soren

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant soren) ने रांची में पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता -2023 की ट्रॉफी का किया अनावरण

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुख्यमंत्री Hemant soren ने कहा -देश के कई राज्यों में ट्रॉफी को प्रदर्शन के लिए रखे जाने से हॉकी के प्रति माहौल बनेगा_*

_भुवनेश्वर- राउरकेला (ओडिशा) में 13 जनवरी 2023 से पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता का हो रहा शुभारंभ

_पुरुष विश्वकप प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हॉकी इंडिया और खिलाड़ियों को बधाई तथा शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने भुवनेश्वर- राउरकेला (ओड़िशा) में 13 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी का आज रांची में अनावरण किया । मुख्यमंत्री ने भारत मे पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहाँ खेल प्रेमी और आम जनता इसका अवलोकन कर रहे हैं । हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मंत्री  सत्यानंद भोक्ता और  मिथिलेश कुमार ठाकुर विधायक  वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव  भोला नाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य  अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी  सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के सीईओ  रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष  धर्मेंद्र कुमार सिंह और  रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक  आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे .

Share via
Share via