20250828 201310

झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में सड़क सुरक्षा पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

रांची : झारखण्ड पुलिस मुख्यालय के सभागार में आज अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), टी. कंदसामी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट-सह-सड़क सुरक्षा कोषांग, धनंजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची सौरभ, MoRTH, NHAI, और एनएच विंग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में एडीजी अभियान कंदसामी ने वर्ष 2024 और 2025 (जनवरी-जुलाई) के दौरान झारखण्ड में हुई सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा की। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर हुई दुर्घटनाओं, एमवी एक्ट के तहत की गई कार्रवाइयों, और eDAR/iRAD में प्रविष्टियों की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा हुई। सड़क दुर्घटनाओं, मृत्यु, और घायलों की संख्या में कमी लाने के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए:

ब्लैक स्पॉट्स पर कार्रवाई : 

सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को ब्लैक स्पॉट्स पर पिछले एक वर्ष की दुर्घटनाओं की समीक्षा कर दीर्घकालिक और अल्पकालिक उपाय लागू करने का आदेश दिया गया। विशेष रूप से उन जिलों में, जहाँ 2025 में ब्लैक स्पॉट्स के कारण दुर्घटनाएँ बढ़ी हैं, वहाँ सार्थक प्रयास सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपकरणों का उपयोग : 

Breath Analyser, Speed Gun, और अन्य उपकरणों का अधिकतम उपयोग करने, सीट बेल्ट न पहनने, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, और लेन जंपिंग जैसे उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

eDAR/iRAD प्रविष्टि और समन्वय : 

समय पर eDAR/iRAD में प्रविष्टियाँ करने, दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा दिलाने, और MoRTH, NHAI, और SH जैसी इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करने को कहा गया।

प्रशिक्षण और सुविधाएं : 

सभी जिलों में First Aid Kit उपलब्ध कराने और पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया।

जागरूकता और पुरस्कार : 

Good Samaritan Policy, राहवीर योजना, और हेल्पलाइन नंबर 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जागरूकता अभियान चलाने, और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने का आदेश दिया गया।

Share via
Share via