देवघर में कपड़े की दुकान में भीषण आग, 40 लाख का सामान जलकर राख
देवघर के मुख्य बाजार स्थित बैजू मंदिर गली में बीती रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर दोनों पूरी तरह चपेट में आ गए। दुकानदार के अनुसार, इस हादसे में करीब 30 से 40 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुकानदार ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर गए थे, तभी उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब वे दुकान पहुंचे, तब तक आग पूरे परिसर में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है। इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, और आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है।

















