Human trafficking attempt foiled; police rescue minor being taken to Tamil Nadu.

मानव तस्करी का प्रयास विफल, तमिलनाडु ले जाई जा रही नाबालिग को पुलिस ने बचाया

Share
Link copied
Human trafficking attempt foiled; police rescue minor being taken to Tamil Nadu.
Human trafficking attempt foiled; police rescue minor being taken to Tamil Nadu.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए तमिलनाडु ले जाई जा रही एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश निवासी एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी मदद करने के आरोप में पीड़िता के गांव की एक किशोरी को निरुद्ध किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर तमिलनाडु के तिरुपुर ले जाया जा रहा है, जहां उसे बेचने की साजिश थी।

सूचना मिलते ही अहातु थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया और उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी अनुज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मानव तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

RKDF
Adv

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के गांव की एक किशोरी भी आरोपी का सहयोग कर रही थी, जिसे बाल न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या मानव तस्करी से जुड़ी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।