IAS पर IIT की छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप।

IAS पर IIT की छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप।

Share
Link copied

खूंटी SDM सैयद रियाज अहमद (IAS) के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. मामले को लेकर खूंटी पुलिस SDM को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार घटना बीते शनिवार की है. छात्रा DC कार्यालय में ट्रेनिंग के लिये आयी थी. इसी दौरान 1 जून की रात में SDM ने पार्टी के बहाने महिला को बुलाया था.

पार्टी के बहाने SDM ने महिला के साथ अश्लील बाते की और छेड़छाड़ का प्रयास किया. इसके बाद किसी तरह महिला वहां से बचकर महिला थाने में शिकायत की.

#IAS
#iasofficer
#IIT
#IITstudents

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow