Indigo: दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट तकनीकी कारण से दिल्ली में ही लैंड

Indigo: दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट तकनीकी कारण से दिल्ली में ही लैंड

Share
Link copied

 

Indigo:  दिल्ली से रांची इंडिगो की फ्लाइट आ रही थी जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरा, आधे घंटे उड़ान भरने के दौरान विमान के अंदर तकनीकी समस्या आ गई. जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली लिया है. वह विमान ग्राउंडेड हो गया है और दूसरे एयरक्राफ्ट से 180 यात्रियों को रांची भेजा जा रहा है।

बता दें दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट ने सुबह 7.20 मिनट पर उड़ान भरी थी. लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही उसके अंदर तेज कंपन महसूस किया जाने लगा. पायलट ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी दी और इसके तुरंत बाद ही पायलट को इसे वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया. कुछ देर बाद के ही फ्लाइट ने दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow