20250907 200931

तामड़ा पंचायत में युवाओं की पहल: शुरू हुआ निःशुल्क शिक्षा केंद्र

शंभू कुमार सिंह 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा सदर प्रखंड के तामड़ा पंचायत में युवाओं ने समाजसेवा की दिशा में एक अनूठा कदम उठाया है। गांव के छोटे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शिव मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को निःशुल्क शिक्षा केंद्र की स्थापना की गई।

इस शिक्षा केंद्र का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह संजीत प्रसाद, पंचायत उपमुखिया अशोक गुप्ता, वार्ड पार्षद राहुल मिश्रा और बिहारी केशरी मुकेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलन और भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।

शिक्षा केंद्र के संयोजक मनीष ठाकुर ने बताया कि यह पहल उन बच्चों के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक या अन्य कारणों से अतिरिक्त शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। गांव के युवा प्रतिदिन शाम को बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई कराएंगे। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा और संस्कार आधारित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और प्रेरणादायी वातावरण में अपना भविष्य संवार सकें।

उद्घाटन समारोह में अंकित मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुजल केशरी, विकास साहू, सतीश केशरी, राजू लोहरा, राहुल कैथवार, पुनीत लोहरा, निरंजन पुरी, छोटू सिंह, दीपक बड़ाईक, बजरंग सिंह, सुमित कच्छप, अमन मिश्रा सहित दर्जनों युवा और सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

Share via
Send this to a friend