इंटरस्टेट चलने वाली बसों के खिलाफ चला जांच अभियान

दृष्टि ब्यूरो,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विभागीय निर्देशानुसार अंतर राज्य चलने वाली बसों के विरुद्ध आज को जांच अभियान चलाया गया. आरटीए रांची निरंजन कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी रांची प्रवीण कुमार प्रकाश के नेतृत्व में बूटी मोड़ से लेकर ओरमांझी टोल तक छापेमारी की गई. इस दौरान पदाधिकारियों ने विभागीय नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों को दूसरे राज्य ले जा रही बसों की जांच की. कुल 16 बसों की जांच की गई जिसमें 3 बसों को सीज कर दिया गया.

जांच अभियान के दौरान पदाधिकारियों द्वारा अंतर जिला चलने वाली बसों की भी जांच की गई. सभी को कोविड-19 की रोकथाम हेतु विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. आपको बता दें कि लॉकडाउन में दिए गए छूट के तहत सिर्फ अंतर जिला बसों के परिचालन की अनुमति दी गई है. अवैध रूप से दूसरे राज्यों में चलने वाली बसों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने कहा कि आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now