jav

JAC Board:-9 वी का रिजल्ट जारी , कोडरमा जिला नंबर 1 पर ,9678 अभियार्थी फेल

JAC Board

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा मंगलवार की शाम को 9वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में 97.83 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। झारखंड अधिविद्य परिषद के चेयरमैन अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस परीक्षा में 4,65,216 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इनमें से 4,51,808 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,42,028 परीक्षार्थी को सफल घोषित किया गया है। वहीं, परीक्षा से 13408 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 9678 बच्चे फेल कर गए हैं। इस परीक्षा में पूरे राज्य में कोडरमा जिले के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहां के बच्चों के पास होने का प्रतिशत 99.45 रहा है। बताते चलें कि अभी तक मैट्रिक, इंटर कला, विज्ञान व वाणिज्य और 9वीं परीक्षा के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।

आठवें पायदान पर रही रांची, 98 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

9वीं बोर्ड की परीक्षा में पहले स्थान पर कोडरमा के परीक्षार्थी रहे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर हजारीबाग, तीसरे स्थान पर जमशेदपुर, चौथे पर गिरिडीह, पांचवें पर बोकारो, छठे पर चतरा, 7वें पर रामगढ़, 8वें पर रांची, 9वें पर पलामू, 10वें पर गुमला, 11वें पर धनबाद, 12वें पर गढ़वा, 13वें पर सरायकेला, 14वें पर गोड्डा, 15वें पर सिमडेगा, 16 पर पाकुड़, 17वें पर खूंटी, 18वें पर दुमका, 19वें पर जामताड़ा, 20वें पर साहिबगंज, 21वें पर देवघर, 22वें पर लोहरदगा, 23वें पर लातेहार और सबसे खराब प. सिंहभूम जिले का रिजल्ट रहा है।

किस जिले का कितना रहा रिजल्ट

1 कोडरमा 99.452%, 2 हजारीबाग 99.062 %, 3 ई. सिंहभूम 98.759%,4 गिरिडीह 98.646%, 5 बोकारो 98.616%, 6 चतरा 98.501%, 7 रामगढ़ 98.471%, 8 रांची 98.431%, 9 पलामू 98.293%, 10 गुमला 98.243%, 11 धनबाद 98.214%, 12 गढ़वा 98.098%,13 सरायकेला 97.995%,14 गोड्डा 97.956%, 15 सिमडेगा 97.376%, 16 पाकुड़ 97.294%,17 खूंटी % आदि।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via